श्री घृष्णेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में बारहवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह छत्रपति संभाजीनगर जिले में विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं के अत्यंत निकट स्थित है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
वर्तमान लाल पाषाण के भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार 18वीं शताब्दी में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने करवाया था। इससे पूर्व मालोजीराजे भोसले द्वारा भी इसके पुनर्निर्माण का ऐतिहासिक उल्लेख मिलता है।
यात्रा जानकारी
- सड़क मार्ग: छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 30 किमी।
- रेल एवं हवाई मार्ग: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा।